कोण्डागांव

वन कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर जल्द करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन
12-Jan-2024 9:45 PM
वन कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर जल्द करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ एक बार फिर अपनी औचित्यपूर्ण लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के मूड में है। समूचे प्रदेश मे वन कर्मचारी संघ बैठक कर के आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को वन कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह कवची के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष ईश्वर कवाची ने बताया कि छ.ग. वन कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व में पत्र व्यवहार, आंदोलन एवं व्यक्तिगत संपर्क करके शासन-प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया था, परंतु शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया गया। शासन की उदासीनता से व्यथित होकर छ.ग. वन कर्मचारी संघ दिनांक 1 जनवरी से प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।  यदि 25 जनवरी तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो, प्रदेश के समस्त वन कर्मचारी दिनांक 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शासन को जो क्षति होगी, उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news