गरियाबंद

गुरु गोरखनाथ जयंती पर राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
13-Jan-2024 3:00 PM
गुरु गोरखनाथ जयंती पर राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 जनवरी।
प्रांतीय समाज गौरव विकास समिति रायपुर के तत्वावधान में आगामी 14 जनवरी को गुरु गोरखनाथ जयंती मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एकादशम् राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम साहू छात्रावास परिसर राजिम जिला गरियाबंद छग में सम्पन्न होगा। 

आयोजन के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर आचार्यश्री गोवर्धनशरण दास व्यास जी सिरकट्टी आश्रम जिला गरियाबंद होंगे तथा अध्यक्षता साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू करेंगे। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार अलंकृत व्यक्तित्व सर्वश्री पुनीत राम गुरुवंश जीवनदानी कार्यकर्ता शांतिकुंज हरिद्वार ग्राम सिरसिदा, पो. खम्हरिया, जिला धमतरी छग को गुरु गोरखनाथ सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। वहीं समाज के साहित्यिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक, कृषि, क्रीड़ा एवं अन्यान्य क्षेत्रों में अल्प संसाधन से ही सर्व समाज में प्रतिष्ठित स्थान अर्जित करने वाले सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित होंगे। इसके साथ ही समाज एवं संस्कृति के निर्धारित उप विषयों पर प्रमुख सामाजिक अनुभवी व्यक्तित्व के विचार संगोष्ठी में अभिव्यक्त होंगे। इसके प्रतिभागी सर्वश्री डॉ. प्रो. किशोर कुमार अग्रवाल रायपुर, डॉ. सरिता साहू भिलाई, डॉ. चुन्नीलाल साहू धरसीवा, रतन लाल साहू दामाखेड़ा, चोवाराम वर्मा भाटापारा, लोकनाथ साहू ललकार नवा रायपुर, गोविंदराम वर्मा रायपुर, रमेश कुमार सोनी पिथौरा, रेखराम साहू अभनपुर, पुनुराम साहू मगरलोड होंगे। समारोह में सामाजिक अभिनंदनावली के एकादशम् अंक का विमोचन के साथ राजिम महात्म्य का लोकार्पण भी निर्धारित है। आयोजन के स्वागताध्यक्ष नागेन्द्र छवि साहू गौतम क्लाथ स्टोर पांडुका होंगे तथा विशेष सहयोगी लालाराम साहू, अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता समिति राजिम होंगे। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखदेव राम साहू सरस संपादक संचालक, समाज गौरव विकास समिति, पुरानी बस्ती, रायपुर हैं। आयोजन के प्रबंधक गण इंजी. टीकाराम साहू, आनंदराम साहू रायपुर, पवन कुमार गुरुपंच अभनपुर, लक्ष्मीनारायण साहू धमतरी, पं. घनश्याम प्रसाद साहू प्रेम कवर्धा, अजय साहू ष्अमृतांशुष् भाटापारा, ललित कुमार साहू रायपुर, रामाधार साहू भिलाई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी लाला राम साहू, अध्यक्ष साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news