कोण्डागांव

जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान
20-Jan-2024 9:36 PM
जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

कोण्डागांव, 20 जनवरी। आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत् केरिपुबल 188 बटा. द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव व स्वच्छ भारत अभियान के तहत् केरिपुबल 188 बटा. कोण्डागांव द्वारा भवेष कुमार, कमाण्डेंट 188 बटालियन, के निर्देशन में कैम्प परिसर  कोण्डागांव में  20 जनवरी को कैम्प परिसर के आस -पास के इलाके में सघन सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य अमृत महोत्सव व स्वच्छ भारत अभियान को सुचारू रूप से चलाने एवं आस-पास के इलाके में साफ-सफाई व स्वच्छता/स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना ताकि मानव जीवन में स्वच्छ व स्वस्थ्य/निरोगी रहे। 

इसी तरह अपने आम जीवन में भी एवं अपने आसपास के स्थानों की साफ-सफाई को सुनिश्चित किया जा सके।  इस अवसर पर एस.ए.रोजन जिमिक, द्वितीय कमान अधिकारी 188 बटालियन, युद्धवीर सिंह टोकस उपकमाण्डेंट  अभिजीत काले उपकमाण्डेंट, डॉ. राहुल चन्द्रण आर.पी. एवं अधिनस्त अधिकारी एवं जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में कैम्प परिसर चिखलपुट्टी कोण्डागांव एवं आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news