कोण्डागांव

कृषि छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
20-Jan-2024 9:44 PM
कृषि छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

कोण्डागांव, 20 जनवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दहीकोंगा (सेजस) के 12वीं कृषि विज्ञान के बच्चों को प्रयोग विषय हेतु शैक्षिक भ्रमण के लिए प्राचार्य टी पी जोशी की अनुमति से शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। 

छात्र-छात्राओं को पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मिट्टी परीक्षण विभाग में प्रयोग विषय हेतु शैक्षणिक भ्रमण के तहत दुग्ध उत्पादन, गाय एवं मुर्गी पालन के तौर-तरीकों, मछली पालन फसल उत्पादन के तरीके की जानकारी दी गई। 

प्रथम चरण में डेयरी विभाग ले गया, जिसमें गिर नस्ल से संबंधित गायों को किस प्रकार से पाला जाता है किस प्रकार से चार दिया जाता है और किस प्रकार से उनके देखभाल किया जाता है उसके बारे में जानकारी प्रदान किया गया । उसके पश्चात उद्यानकी विभाग  के प्रमुख मैडम के द्वारा वहां पर बच्चों को गुटी बांधना, ग्राफ्टिंग करवाना, बडिंग करवाना और किस प्रकार से इंटर क्राफ्ट खेती किया जाता है इसके बारे में जानकारी दी गई। मिट्टी परीक्षण विभाग के द्वारा वहां के इंचार्ज बघेल सर के द्वारा मिट्टी में अम्ल और क्षार के बारे में जानकारी दी  गई।

उनके द्वारा बताया गया कि अम्ल ज्यादा होने पर चुना डाला जाता है और क्षार के उपस्थित पर जिप्सम डालकर के उसको काम किया जाता है । मत्स्य विभाग में दिखाया गया की मछली पालन कैसे किया जाता है,  इसके बारे में जानकारी प्रदान किया गया। 

कुक्कुट पालन की जानकारी विस्तार से दी गई, जहां पर बॉयलर मुर्गी लेयर कॉकरेलऔर देसी मुर्गी में अंतर की जानकारी प्राप्त की।  तत्पश्चात बच्चे पूरी जानकारी लेकर सेजस दहीकोंगा वापस आए जिसमें मार्गदर्शन के रूप में संस्था के उपप्राचार्य अमलेश बारले, योगेश्वर सिन्हा और दशरथ लाल ध्रुव एग्रीकल्चर से शिक्षक   मौजूद रहे।  ऋषिदेव सिंह, व्यायाम शिक्षक द्वारा उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news