कोण्डागांव

शादी का झांसा दे रेप, बंदी
21-Jan-2024 10:06 PM
शादी का झांसा दे रेप, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 जनवरी। पीडि़ता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी को पुलिस ने आज  गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को थाना फरसगांव क्षेत्रमें निवासरत पीडि़ता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि, आरोपी दिव्यासु सुकदेवे (24 वर्ष) दरगाहन जिला कांकेर के साथ वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम में परिचय हुआ था। दोनों इंस्टाग्राम से बातचीत करते थे। दोनों में प्रेम संबंध होने से फरसगांव  22.12.2022 को आया और पीडि़ता को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर सीटीओके आगे जटायु टेकरी शिव मंदिर के पास जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। उसके बाद लगातार शारीरिक सम्बंध बनाकर बलात्कार किया और पीडि़ता को घरमें काम है कहकर  पैसे मांगे। तब पीडि़ता अपने फोन पे से दिव्यासु सुखदेवे के खाता में लगातार 9 लाख रूपये दी।

अब पीडि़ता के द्वारा पैसा मांगने पर पीडि़ता को आज-कल दूंगा कहकर  गुमराह कर रहा है तथा पीडि़ता शादी करने बोलने से इंकार कर रहा है और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने  आरोपी दिव्यासु सुकदेवे को उनके घर से हिरासतमें लेकर पूछताछ किया। जुर्म करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात् आरोपी को  21जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय कोण्डागांव के समक्षपेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news