कोण्डागांव

कांग्रेसियों ने किया रामायण पाठ
21-Jan-2024 10:07 PM
कांग्रेसियों ने किया रामायण पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 जनवरी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कोंडागांव कांग्रेस भवन हनुमान मंदिर क़े सामने रामायण पाठ का आयोजन हुआ। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क़े नेतृत्व में एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ क़े दौरान वक्ता से लेकर श्रोता तक सभी केसरिया वस्त्र धारण किये नजर आ रहे थे।

रामायण पाठ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री कैलास पोयाम पीसीसी सदस्य बुधराम नेताम प्रदेश सचिव सकूर खान शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत देवांगन शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन प्रवक्ता शिल्पा देवांगन कपिल चोपड़ा मंडल अध्यक्ष नंदू दिवान नरेन्द्र देवांगन युवा कांग्रेस महासचिव हेमंत भोयर पार्षद शांति पांडे योगेंद्र पोयाम मीना साहू ललिता नेताम गुणमती नायक प्रीति भदौरिया सुमित्रा टावरी रंजीता अग्रवाल नीलू देवांगन उमेश साहू आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news