दन्तेवाड़ा

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
24-Jan-2024 9:07 PM
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 जनवरी।
एन.सी.सी./स्काऊड गाईड्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

34वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत जिले के एन.सी.सी. कैडेट/स्काउड गाईड को हाई स्कूल परेड ग्राउंड में यातायात स्लोगन/यातायात के दौरान सामान्य कर्तव्यों के बारे में बताते हुये, सडक़ सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट अनिर्वाय रूप से लगाने की अपील कि गयी।

इस दौरान यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) सुशील नौटियाल ने छात्रों को गुड सेमेरिटन के बारे में बताते हुये कहा कि सडक़ पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर हमें हमेशा उनका सहयोग कर तत्काल 100/108 नंबर पर कॉल कर इस की सूचना देनी चाहिये ताकि समय रहते घायल की जान बचाई जा सके चंूकि इस प्रकार की दुर्घटना किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो सकती है। 

इस मौके पर यातायात शाखा के स.उ.नि. जितेन्द्र त्रिपाठी यातायात का अन्य बल व बडी संख्या में एन.सी.सी./स्काउड गाईड मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news