दन्तेवाड़ा

महिला वोटरों का वर्चस्व
19-Apr-2024 10:54 PM
महिला वोटरों का वर्चस्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतदान शुक्रवार को संपन्न हुई। अति संवेदनशील मतदान केंद्र होने के बावजूद भी वोटिंग शांतिपूर्ण रही। किसी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

दंतेवाड़ा में महिला वोटरों ने जागरूकता प्रदर्शित की। पुरुष वोटरों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक रही। दंतेवाड़ा में शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी भी वोटरों के कदमों को नहीं बांध सकी।

महिला और पुरुष वोटरों नें भीषण गर्मी की परवाह नहीं की। वोटरों नें वोट देने के बाद ही अपने घरों का रुख किया।

 बड़ी संख्या में महिला वोटरों द्वारा अपने दुधमुंहे बच्चों को साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंची थी। दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत मसेनार नाकापारा की महिला मतदाता दोपहर में वोट देने के बाद घर लौटी। इस तरह से महिला वोटरों नें आदर्श वोटर की परिभाषा को सार्थक किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news