दन्तेवाड़ा

विधायक चैतराम फहराएंगे तिरंगा
25-Jan-2024 9:42 PM
  विधायक चैतराम फहराएंगे तिरंगा

दंतेवाड़ा, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी होंगे। जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

 विधायक द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके उपरांत शासकीय विभागों की झांकियों का अवलोकन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दर्शकों को रोमांचित करेगी।

 कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news