दन्तेवाड़ा

पालिकाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
27-Jan-2024 9:55 PM
पालिकाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 27 जनवरी। नगर पालिका कार्यालय बचेली में देश का 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने तिरंगा फहराया। छग महतारी, महात्मा गांधी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पर माल्र्यापण व पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए किए बलिदान व योगदान को याद किया गया।

 पालिका के तत्वावधान में पुराना मार्केट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं के अलावा बचेली संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि पूजा साव के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नत्थूराम शोरी, उपअभियंता गौरव साव, पार्षद फिरोज नवाब, धनसिंह नाग एवं अन्य पार्षद व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसके अलावा बचेली केन्द्र के सभी आंगनबाड़ी, वन विभाग, पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं अन्य शासकीय कार्यालयों व विद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news