दुर्ग

राजेन्द्र पार्क के करीब अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम
01-Feb-2024 3:45 PM
राजेन्द्र पार्क के करीब अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम

दुर्ग, 1 फरवरी। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड किनारे चर्च के बाजू व राजेन्द्र पार्क के निकट लगे जूता- चप्पल दुकान एवं गर्म कपड़े की दुकान को हटाने बुधवार को नगर निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण टीम के अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जे हटाने नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अवैध कब्जों पर जैसे ही नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।

कब्जाधारियों ने निगम अधिकारियों से स्वयं कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। नवाब तहसीलदार ढालसिंग बिसेन,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन मनहरे ने उन्हें दो दिन का अल्टीमेटम दिया।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होंने स्वयं अवैध कब्जे नहीं हटाए तो निगम की टीम द्वारा अवैध कब्जों को हटाकर सामानों की जप्ती की जावेगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों पर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि दो दिन में यदि उन्होंने स्वयं अवैध कब्जे नहीं हटाए तो तीसरे दिन निगम की टीम इन अवैध कब्जों का ध्वस्त कर देगी।

उन्होंने कहा जगह पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को अवैध कब्जे हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जाधारियों को नोटिस का असर नही हुआ, और कब्जे नहीं हटाए। जिसके बाद निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news