दुर्ग

वेट लिफ्टिंग महिला टीम ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई
02-Feb-2024 2:40 PM
वेट लिफ्टिंग महिला टीम ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई

दुर्ग, 2 फरवरी। खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 27-31 जनवरी 2024 को चण्डीगढ़ विवि में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की 10 मे से 10 खिलाडियों ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई की। 

ज्ञात हो कि वर्तमान सत्र में ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई करने वाले विवि की विभिन्न खेल विधाओं में से वेट लिफ्टिंग महिला खेल 13वीं खेल विधा है। ऑल इंडिया प्रतियोगिता में आगे भाग लेने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाडिय़ों को शामिल किया जाता है, जिसमें धनेश्वरी 45 किग्रा. वजन वर्ग में 11 वॉ स्थान, मौसमी 49 किग्रा वजन वर्ग में 15वॉ स्थान, रंजना 55 किग्रा वजन वर्ग में 12वॉ. स्थान, दामिनी 59 किग्रा वजन वर्ग में 13 वॉ स्थान, सोनाली व नेहा सोनकर 64 किग्रा वजन वर्ग में 4 वॉ व 15 वॉ स्थान, एकता बंजारे 71 किग्रा वजन वर्ग में 07वॉ स्थान, तानिया बंजारे 76 किग्रा वजन वर्ग में 05 वॉ, निकिता ठाकुर 81 किग्रा वजन वर्ग में 13वॉ रिमझिम 87 किग्रा वजन वर्ग में 07 वॉ स्थान प्राप्त कर विवि का नाम गौरवान्वित किये। महिला टीम की इस जीत पर विवि के कुलपति डॉ0 अरूणा पल्टा, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐ दिये।

टीम के मैनेजर अजय लोहार व कोच चन्द्ररानी साहु है जिनके मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता में प्रदर्शन किये। टीम दिनांक 07-09 फरवरी 2024 तक हिमांचल प्रदेश विवि में आयोजित ऑल इंडिया इंटर वि.वि. प्रतियोगिता में भाग लेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news