कोण्डागांव

जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन
04-Feb-2024 8:37 PM
जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

कोंडागांव, 4 फरवरी। शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील और जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

फरवरी माह के पहले शनिवार 3 फरवरी को राजस्व निरीक्षक मंडल, दूसरे शनिवार 10 फरवरी को तहसील स्तर पर और तीसरे शनिवार 17 फरवरी को जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news