बिलासपुर

महतारी वंदन योजना में नियम बनाकर महिलाओं के साथ छल कर रही सरकार- शैलेश पांडे
05-Feb-2024 3:35 PM
महतारी वंदन योजना में नियम बनाकर महिलाओं के साथ छल कर रही सरकार- शैलेश पांडे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर 5 फरवरी।
महतारी वंदन योजना के लिए पात्र एवं अपात्र नियम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि 1 करोड़ 3 लाख महिला मतदाताओं से भाजपा ने झूठ बोला।

एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ में महिलाओं से महतारी बंधन के फार्म भरवा थे। उस समय तो नियम नहीं बताया गया था कि किसे मिलेगा किसे नहीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने अब महिलाओं की आधी आबादी को इस योजना से वंचित कर दिया है। प्रदेश की 50 लाख से अधिक एवं बिलासपुर जिले की 7 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। राज्य सरकार प्रदेश की सभी एक करोड़ तीन लाख महिलाओं को योजना का लाभ दे। इसमें किसी तरह का नियम बंधन नहीं होना चाहिए। मोदी की गारंटी फेल साबित हो रही है। सरकार बनते ही भाजपा की करनी और कथनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। यह महिलाओं का अपमान है। लोकसभा चुनाव में मतदाता इसका बदला लेंगे। यदि सभी विवाहित महिलाओं को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news