कोण्डागांव

कांग्रेसियों का दल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने रवाना
07-Feb-2024 9:01 PM
कांग्रेसियों का दल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 फरवरी। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत कांग्रेसियों का दल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने कोण्डागांव से 7 फरवरी को रायगढ़ के लिए रवाना हुआ है। कोण्डागांव से कांग्रेसियों का दल जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रवाना हुआ है, जो कि छत्तीसगढ़ पहुंच रहे राहुल गांधी के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ पहुंच रही है। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी की दाल रायगढ़ के लिए रवाना हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news