महासमुन्द

स्कूली बच्चों का सिरपुर में शैक्षणिक भ्रमण
13-Feb-2024 2:35 PM
स्कूली बच्चों का सिरपुर में शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 फरवरी। प्रारंभिक स्तर के बच्चों के लिए विकासखंड महासमुंद और बागबाहरा का साझा एक्सपोजर विजिट सिरपुर में संपन्न हुआ। सम्पा बोस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, सीएसी धरम पटेल, पवन साहू, चंद्रशेखर डोरा, आशीष साहू, वेदराम गिलहरे, नीरज साहू, गुहन साहू, अनिल ढीढी, खिलावन कंडरा, भूपेंद्र निराला उपस्थित थे। बच्चों ने इस विजिट के दौरान ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के पुरावशेषों को नजदीक से देखा और सिरपुर के भव्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

पर स्वास्तिक विहार, सुरंग टीला, तिवर देव विहार, शिवलिंग आदि स्थलों का भ्रमण किया। बच्चों को विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर का विजिट कराया गया। जहां बच्चों ने मंदिर के ऐतिहासिक पहलुओं को जाना। यहां उन्होंने संग्रहालय का अवलोकन किया। अंत में बच्चों ने सिरपुर के विशाल बाजार स्थल के अवशेषों के बारे स्थानीय गाइड तेजराम यादव से जाना। संपूर्ण एक्सपोजर विजिट के दौरान विभिन्न स्कूलों से रूपवर्षा ठाकुर, योगिता सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा, नंदनी साहू, द्वारिका साहू, इंद्राणी साहू, सुधा गोस्वामी, नरेंद्र सोनी, कृष्ण कुमार कश्यप, सरिता चंद्राकर, दौलत दीवान, बीआरसी स्टाफ  केशव साहू उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news