महासमुन्द

महासमुंद में साइबर सेल भंग?
15-Feb-2024 2:10 PM
महासमुंद में साइबर सेल भंग?

पदस्थ जवान साइबर सेल से थानों में स्थानांतरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी।
जिले में नवपदस्थ एसपी आशुतोष सिंह ने कल बुधवार को जिले में संचालित साइबर सेल में पदस्थ शाखा प्रमुख एसआई और एएसआईए प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों को पूर्व में पदस्थापित थानों में स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह पर नई नियुक्ति नहीं की गई है जिससे लोगों में चर्चा है कि उक्त शाखा को एसपी ने भंग कर दिया है। बुधवार को एसपी श्री सिंह ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है जिसमें साइबर सेल में प्रमुख संतोष सिंह एसएआई, प्रकाश नन्द प्रधान आरक्षक और 18 अन्य आरक्षक समेत रक्षित केंद्र के 5 आरक्षकों को थानों में पदस्थ किया गया है।

इनमें उपनिरीक्षक संतोष सिंह थाना अजाक, एएसआई प्रकाश नन्द चौकी भंवरपुर,प्रधान आरक्षक मिनेश ध्रुव थाना तुमगांव, आरक्षक रवि कुमार यादव थाना महासमुंद, कामता आवड़े थाना खल्लारी, छत्रपाल सिन्हा थाना महासमुंद, शुभम पांडेय थाना खल्लारी, चम्पलेश ठाकुर थाना तुमगांव, अभिषेक प्रताप सिंह थाना खल्लारी, विजय कुमार जांगड़े थाना तुमगांव, विकास चंद्राकर थाना चौकी सिरपुर, विरेन्द्र नेताम थाना कोमाखान, युवराज ठाकुर थाना तेंदूकोना, देवनारायण कोसरिया थाना पटेवा, हेमंत नायक चौकी भंवरपुर, रमाकान्त साहू थाना सरायपाली, त्रिनाथ प्रधान थाना बसना, डिग्रीलाल नन्द चौकी भंवरपुर, छत्रपाल पटेल थाना बसना, विरेन्द्र कुमार कर थाना बलौदा, जैकी प्रधान थाना सिंघोड़ा शामिल हैं। 

इसी तरह रक्षित केंद्र से आरक्षक शैलेष कुमार ठाकुर थाना पिथौरा, दिनेश साहू चौकी टुहलू चौकी, चितरंजन प्रधान थाना सांकरा, अजय जांगड़े चौकी सिरपुर और शुशांत बेहरा को थाना बलौदा पदस्थ किया गया है। उपरोक्त टीम ही काफी लंबे समय से महासमुंद जिले में साइबर सेल गठित कर अपराधों और अपराधियों पर नियंत्रण रख रहे थे। 

साइबर सेल जैसी कोई शाखा नहीं होती है। सेल में पदस्थ स्टॉफ  को प्रॉपर रिस्पांस नहीं मिल रहा था। उनकी मांग पर उन्हें पूर्व में पदस्थ थानों में स्थानांतरित किया गया है। उक्त स्टॉफ  कम्प्यूटर और अन्य गैजेट के जानकार हैं। जो थानों में अपराध नियंत्रण और मामलों को सुलझाने में कार्य करेंगे-आशुतोष सिंह एसपी महासमुंद।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news