राजनांदगांव

नांदगांव आईजी दफ्तर बनेगा स्पीकर हाऊस
16-Feb-2024 12:40 PM
नांदगांव आईजी दफ्तर बनेगा स्पीकर हाऊस

मुख्यमंत्री रहे रमन अपने पसंदीदा बंगले में जल्द होंगे शिफ्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 फरवरी। राजनांदगांव आईजी कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का नए आवास में तब्दील होगा। बतौर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अपने कार्यकाल में जीई रोड स्थित बंगले में डेढ़ दशक तक रहे। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में बंगले को आलीशान रूप दिया गया था।

सरकार बदलने के बाद उक्त बंगले को पुलिस महकमे के हवाले कर दिया गया था। अस्थाई रूप से बंगले में आलाधिकारी प्रवास के दौरान ठहरते थे। नई सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के ओहदे में काबिज होने के बाद डॉ. सिंह राजनांदगांव में भव्य  बंगले के तौर पर अपने पुराने आवास को चुना है।

बताया जा रहा है कि तत्कालिन आईजी राहुल भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति से डॉ. सिंह के लिए मौजूदा आईजी बंगले को उनके लिए आवास के तौर पर सौंपने का मौखिक आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान आईजी दीपक झा को अब नया ठिकाना ढूंढना पड़ेगा। बताते हैं कि पुलिस विभाग ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से सटे पूर्व डीआईजी बंगले को आईजी कार्यालय और निवास के रूप में बदलने की तैयारी है। बंगले में पुलिस आफिसर्स मेस के लिए भवन तैयार हो गया है। इसी स्थान में आईजी कार्यालय और निवास बनाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह की पसंद पर बंगले को पूरी तरह सरकार को सौंपने की तैयारी की गई है। 2018 में भाजपा सरकार  की सत्ता से बाहर होने के बाद बंगले को पुलिस विभाग ने अधिग्रहित कर लिया था। आईजी कार्यालय की बनावट स्पीकर निवास के लिए बेहतर मानी जा रही है। जल्द ही डॉ. सिंह बंगले में स्पीकर के रूप में शिफ्ट होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news