राजनांदगांव

पी-4 एक शानदार आयोजन- साव
20-Feb-2024 2:12 PM
पी-4 एक शानदार आयोजन- साव

उप मुख्यमंत्री क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल, की बैटिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सोमवार को प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक के संयुक्त तत्वावधान में दिग्विजय स्टेडियम खेली जा रहे पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम बहुत सुंदर बना है और इसका रख-रखाव अच्छे तरीके से किया जा रहा है। 

पी-4 एक शानदार आयोजन है। जिसमें राजनांदगांव की चुनिंदा हस्तियां जो जिले की पहचान है, चाहे हो प्रशासन से जुड़े हो, या प्रेस, पुलिस, न्यायालय, नगरीय निकाय एवं नागरिकों में प्रमुख लोग एकत्रित होकर यहां खेल रहे हैं। आपस में मिलना संवाद होना और साथ-साथ खेलना इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारा देश विश्व में खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया के तहत भारत शासन योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाडिय़ों को आगे बढ़ा रही है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। प्रधानमंत्री टीम के जीतने पर उन्हें बधाई देते हैं और खिलाड़ी जब हार जाते हैं और निराश होते हंै, तो उनका हौसला बढ़ाते हैं। वे खिलाडिय़ों के प्रति संवेदना एवं सद्भावना रखते हंै। देश में खेल के क्षेत्र में गति आयी है। खिलाडिय़ों को सुविधाएं मिलना प्रारंभ हुआ है। भविष्य में खेल के क्षेत्र में हमारा देश अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने बैटिंग की। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बॉलिंग तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकेट कीपिंग कर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। 

इस अवसर पर पूर्व सांसद  मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, भरत वर्मा, सचिन बघेल, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि एवं अन्य खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news