राजनांदगांव

एसपी गर्ग ने सउनि ज्ञानेश्वरी का किया सम्मान
22-Feb-2024 1:44 PM
एसपी गर्ग ने सउनि ज्ञानेश्वरी का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
गोवा में 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर सउनि ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ पुलिस को गौरवान्वित किया। 

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता वेटलिफ्टर गेम 2 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित हुआ था। ज्ञानेश्वरी ने कुल 177 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ज्ञात हो कि ज्ञानेश्वरी यादव खेल कोटा से सउनि के पद पर 4 अगस्त 2023 को राजनांदगांव जिले में भर्ती हुई है। 

ज्ञानेश्वरी द्वारा लगातार अपने खेल के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन करते छग शासन को 3 गोल्ड, एक सिल्वर एवं एक ब्राउन मेडल दिया है। इधर 20 फरवरी को अपने यूनिट राजनांदगांव वापस आने पर एसपी मोहित गर्ग द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता वेटलिफ्टर गेम हुआ था। जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग से सउनि ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा  वेटलिफ्टर गेम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रधिनिधित्व कर रही थी। कुल 177 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त की। 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने के लिए एसपी मोहित गर्ग द्वारा ज्ञानेश्वरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ उपस्थ्ति रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news