बिलासपुर

लड़की नहीं लड़का चाहिए, कार और 5 लाख लाओ, पति, सास गिरफ्तार
24-Feb-2024 2:09 PM
लड़की नहीं लड़का चाहिए, कार और 5 लाख लाओ, पति, सास गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 24 फरवरी।
दो लड़कियां पैदा हो जाने और दहेज में कार तथा नगदी नहीं लाने पर प्रताडि़त करने वाले पति और उसके माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा थाना इलाके की 26 वर्षीय गीता मनहर ने  अपने पति, सास, डेढ़सास पर दहेज में 5 लाख रुपये और कार मायके से लाने की बात को लेकर शारीरिक आर्थिक मानसिक रूप से प्रताडऩा की थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 498ए, 506, 34 का अपराध दर्ज किया।

प्रार्थी महिला की शादी 26 अप्रैल 2018 केंवाछी में गिरौदधाम मनहर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। माता पिता ने  कूलर, स्कूटी, पंखा, फ्रीज, आलमारी सोफा, वाशिंग मशीन, मिक्सी, ड्रेसिंग टेबल, घरेलू बर्तन, बडा पेटा व सोने चांदी के जेवरात दिए थे। एक बच्ची साढ़े चार साल व दूसरी बेटी  तीन साल की है। दूसरी बच्ची के जन्म के लगभग एक महीने के बाद से ही इसके पति गिरौदधाम, सास पुत्रा कुमारी, डेढ़सास उषा कोसले दूसरी बच्ची भी लडक़ी हो जाने के कारण मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। ससुराल वाले लडक़ी होने से संतुष्ट नहीं थे। उनको लडक़ा चाहिये था। इस कारण उसे और प्रताडि़त करने लगे।

प्रार्थिया के माता पिता के द्वारा दहेज मे दिये सामानों को खराब है व कम है, कहकर प्रताडि़त करने लगे। पति एवं सास अपने मायके से कार व पांच लाख रुपये लाकर दे तभी तुमको रखेंगे कहकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। पति ने दूसरी औरत को भी रखा है। जान से मारने की धमकी देते हुए  वह मारपीट करने लगा। इसी बीच घर से रोज बाहर रहने लगा। पूछे जाने पर गाली गलौच मारपीट करने लगा और तलाक चाहिए कहकर प्रताडि़त करने लगा।

पुलिस ने पति गिरौदधाम धाम सास पुत्री मनहर और डेढ़सास उषा कोसले को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news