बिलासपुर

मुनाफे के जोन छत्तीसगढ़ के लोगों से सोतेला व्यवहार कर रही रेलवे-शैलेश
27-Feb-2024 1:08 PM
मुनाफे के जोन छत्तीसगढ़ के लोगों से सोतेला व्यवहार कर रही रेलवे-शैलेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 27 फरवरी।
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आरोप लगाया है कि भारतीय रेल छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि कांग्रेस ने ही बिलासपुर को मुनाफे का मंडल और जोन बनाया है। 

पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि आखिर में बताएं कि छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्या भारतीय रेल छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए नहीं है ? क्यों प्रदेश के लोगों के लिए ट्रेन वर्षों से बंद की जा रही है, लोगों से ये सुविधा क्यों छीनी जा रही है।

कांग्रेस ने ही आज़ादी से लेकर आठ हज़ार से ज़्यादा स्टेशन देश की जनता के लिए बनाए हैं। सैकड़ों ट्रेनें दी हैं। कांग्रेस ने कभी छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एऐसा व्यवहार नहीं किया, जैसा आप और आपकी सरकार कर रही है। कांग्रेस ने ही शताब्दी और राजधानी जैसी तेज ट्रेनें लोगों को दी हैं। कांग्रेस ने ही बिलासपुर जोन को वर्षों से सबसे ज़्यादा मुनाफ़े का जोन बनाया है। बिलासपुर जोन सबसे ज्यादा पैसा देने वाला जोन कांग्रेस ने ही बनाया है फिर भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news