महासमुन्द

विकसित भारत के लिए आम जनता से लिए जाएंगे सुझाव-भाजपा
04-Mar-2024 4:27 PM
विकसित भारत के लिए आम जनता से लिए जाएंगे सुझाव-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 मार्च। भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए आम लोगों से सुझाव अमंत्रित कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 26 फरवरी से इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर किया है। अब जिला से लेकर गांवों में पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ता सुझाव लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रेषित करेगी। पूरे देश से करीब 1 करोड़ सुझाव आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए सांसद चुन्नी लाल साहू, स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल व जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रथम चरण का लाचिंग हो गया है। अब द्वितीय चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च तक यह अभियान चलेगा। विकसित भारत को होल्ड मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं से सुझाव लेना ओर जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। देश के पांच सौ लोकसभा क्षेत्रों में एलईडी प्रचार माध्यमों से प्रचार अभियान चलाकर, छोटी सभाएं कर जनता के सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि 8 से 10 मार्च तक घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में निकलकर जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news