महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने 60 लाख के लाभ का बजट किया पेश
05-Mar-2024 2:42 PM
नपाध्यक्ष ने 60 लाख के लाभ का बजट किया पेश

बजट में होगी 106 करोड़़ 24 लाख 393 सौ रुपए की आय

खर्च होंगे 105 करोड़ 63 लाख 883 रुपए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 मार्च। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सोमवार को शहर विकास के लिए बजट पेश किया। नपाध्यक्ष ने प्रस्तावित बजट में 106 करोड़ 24 लाख 393 सौ रुपए आय और 105 करोड़ 63 लाख 883 रुपए का व्यय के साथ 60 लाख रुपए लाभ का बजट पेश किया।

बजट पेश करने से पूर्व नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग नगर की कुलदेवी महामाया मंदिर गईं। नगरपालिका पहुंचते ही पालिका कर्मियों व मिशन क्लीन सिटी की दीदियों ने उनका स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने काले रंग के लेदर बैग में बजट रखा हुआ था। श्रीमती महिलांग ने बजट भाषण देते हुए कहा कि गढ़बो नवा महासमुंद की थीम पर यह छग की विष्णु देव साय की नई सरकार में पालिका का पहला बजट है जो महासमुंद में विकास की गाथा लिखेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरह है भाजपा सरकार से आशा है कि उनके इस बजट में प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने में सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बाद इंजीनियर दिलीप कश्यप ने बजट में प्रस्तुत विभिन्न विकास कार्यों के जानकारी उपस्थिति परिषद के सदस्यगणों को दी। बजट की एक-एक प्रति बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों को दी गई।

बजट को सभापति और पार्षदों ने सराहा। बजट बैठक में उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सीएमओ टॉमसन रात्रे, सभापति बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार, अमन चंद्राकर, निखिलकान्त साहू, डमरूधर मांझी, पार्षदों में रिंकू चंद्राकर, अमन चंद्राकर, मीना वर्मा, प्रीति बादल मक्कड़, हफीज कुरैशी, मनीष शर्मा, राजेश नेताम,देवीचंद राठी, हेमलता यादव, कमला बरिहा, जगतराम महानंद के अलावा सीताराम तेलक, लेखापाल करण यादव, नोशाद बक्श, दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव, जितेंद्र महंती, दुर्गेश कुंजेकार सहित अन्य मौजूद रहे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट में महासमुंद सिटी के लिए कोर एरिया में सीवेज नेटवर्क, एसोसिएटेड कम्पोनेंट प्रोजेक्ट कार्य, शहर में नवीन फुटबाल ग्राउंड निर्माण, महासमुंद सिटी हेतु नवीन हाईटेक बस टर्मिनल, कोर एरिया में मृत नगर पिटियाझर से मौहारी भांठा एनएच 353 से  होते हुए लिंक रोड, गुरु गोविंद सिंह उद्यान में आकांक्षीय शौचालय, नकुल ढीढी उद्यान में आकांक्षीय शौचालय, नेहरू चौक से गुरुद्वारा तक विद्युतीकरण ट्यूबलर पोल, ओवर ब्रिज तुमगांव रोड प्रवेशद्वार तक विद्युतीकरण ट्यूबलर पोल, लोहिया चौक से पिटियाझर तक ट्यूबलर पोल,पिटियाझर पानी टंकी से रविदास उद्यान तक विद्युतीकरण, कंटूरी नाला निर्माण, मिनी स्टेडियम उन्नयन कार्य, संजय कानन उन्नयन कार्य, मोती गार्डन उन्नयन, सभी उद्यानों का सौंदर्यीकरण, आक्सीजोन निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन निर्माण, व्यापारियों के लिए दुकान निर्माण, कांजीहाउस में पानी टंकी, इमली भांठा मुक्तिधाम उन्नयन, नयापारा मुक्तिधाम उन्नयन, नयापारा में मल्टी जीम, भवन निर्माण, तालाब गहरीकरण, सौंदर्यीकरण, महिला घाट सहित दशकर्म कार्य हेतु शेड निर्माण, मल्टी लेवल सिटी पार्किंग, बंंधवा तालाब सौंदयीकरण, तालाबों की सफाई,  जगत विहार कालोनी में ओपन जीम, विभिन्न स्थानों में दुकान, काम्पलेक्स, लायब्रेरी, सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट, चौक निर्माण, थोक सब्जी बाजार निर्माण, नालियां कवर्ड करने, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका गेट तक, पानी फैक्ट्री से चंचल दुबे घर तक, अहिवार घर से पंकज शर्मा घर तक सडक़ निर्माण, पचरी, घाट निर्माण, सीसीटीवी फुटेज, चौक चौराहे में हाई मास्क लाईट, ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण, श्रीराम वाटिका में आरसीसी नाली व डामरीकरण, कुमार दिलीप सिंह जूदेव मूर्ति स्थापना तथा माता कर्मा मूर्ति स्थापना कार्य शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news