महासमुन्द

691 वां स्वर्गारोहण महोत्सव
13-Mar-2024 2:20 PM
691 वां स्वर्गारोहण महोत्सव

महासमुंद, 13 मार्च। जैन जगत के तृतीय दादा गुरुदेव जिनकुशल सूरि गुरुदेव का 691 वां स्वर्गारोहण महोत्सव जैन संघ के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित जैन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 दादा गुरुदेव भक्त ग्रुप के सदस्य राहुल बोथरा ने बताया कि सुबह 10 बजे दर्शित गादिया ने भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर 12.30 बजे गुरुदेव की प्रसादी का आयोजन किया गया।

 रात 8.30 प्रभु भक्ति का आयोजन मूल मंदिर परिसर में किया गया। बाद दादा गुरुदेव इकतीसा पाठ, गुरुभक्ति का आयोजन किया गया। गुरु भक्ति में स्थानीय भजन गायकों ने भजनों से गुरुदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news