राजनांदगांव
राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के मध्य कार्य विभाजन
13-Mar-2024 4:45 PM
राजनांदगांव, 13 मार्च। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यालयीन कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सदस्य सचिव जिला लोक शिक्षा समिति, स्वच्छ भारत अभियान, प्रभारी अधिकारी सांसद व विधायक आदर्श ग्राम, नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व दिया गया है।