राजनांदगांव

देखें VIDEO : देवव्रत की प्रतिमा अनावरण पर पत्नी विभा ने की आपत्ति
14-Mar-2024 2:40 PM
देखें VIDEO : देवव्रत की प्रतिमा अनावरण पर पत्नी विभा ने की आपत्ति

आमंत्रण न मिलने से भडक़ी, इशारों में कांग्रेस को घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मार्च।
खैरागढ़ के पूर्व विधायक व दिवंगत देवव्रत सिंह की मूर्ति अनावरण को लेकर पत्नी विभा सिंह ने आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कई तरह के आरोप लगाते कांग्रेस और पार्टी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर आपत्ति दर्ज की है। सोशल मीडिया में विभा सिंह की पीड़ा एक वीडियो को जरिये वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को राजनीतिक उद्देश्य से जुड़ा करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्व. देवव्रत की मूर्ति स्थापना सियासी फायदे के लिए की जा रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि देवव्रत अपने राजनीतिक जीवनकाल में कांग्रेस से अलग हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की थी। ऐसे में कांग्रेस नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने की नियत से मूर्ति स्थापना की गई है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और मीडिया के संग आयोजन की रूपरेखा को लेकर अपनी पीड़ा को साझा किया है। गौरतलब है कि भूपेश बघेल आज खैरागढ़ में अपने प्रवास के दौरान स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं।


 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news