महासमुन्द

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
16-Mar-2024 2:45 PM
 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

महासमुंद,16 मार्च। मंगल कलश यात्रा के साथ ही मिनी स्टेडियम के भव्य पंडाल में होने वाले भागवत कथा का शुक्रवार शाम श्रीगणेश हुआ।   पहले दिन वेदी पूजन, गणेश पूजन, कुल देवताओं का पूजन के साथ भागवत की पूजा हुई। फिर कथा की शुरूआत की गई।

  मिली जानकारी के अनुसार कथा के मुख्य यजमान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सपत्नीक कथाकार पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज का चरण वंदन कर उन्हें व्यास गद्दी पर विराजित किया।

इससे पहले अपरान्ह 3 बजे दादा बाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों महिलाओं ने पीले परिधानों में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। भक्ति गीतों पर युवक-युवतियां थिरक रही थीं।

इसके पूर्व शहर के दादा बाड़ा में श्री भारद्वाज का भागवत हुआ था। जहां कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडाल में स्थान कम हो गया था। फलस्वरूप इस बार मिनी स्टेडियम में भव्य पंडाल सजाया गया है। इस बार पंडाल के ही सामने अनेक पूजन सामग्री तथा धोती-कुर्ते की दुकानें सजी हैं।

महिलाओं के गले से चेन पार

भागवत कथा के कलश यात्रा में शामिल होने गई अनेक महिलाओं के गले से अज्ञात चोरों ने स्वर्ण आभूषण पार कर दिये। महिलाओं को इसकी जानकारी बाद में हुई। हालांकि पुलिस को शिकायत कर दी गई है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस पड़ताल कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news