महासमुन्द

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के प्रथम नगर आगमन पर जोशीला स्वागत
16-Mar-2024 3:45 PM
कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के प्रथम नगर आगमन पर जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,16 मार्च। महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का प्रथम नगर आगमन पर खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने कहा कि वे राजनीतिक संबंध नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध बनाने पर विश्वास रखते हैं।

शुक्रवार को महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का प्रथम नगर आगमन हुआ। खल्लारी पहुंचने पर विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू का आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने खल्लारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 विधायक श्री यादव व कांग्रेस नेता केशव चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू का धान से तौलकर स्वागत किया गया। यहां से मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया।

 बागबाहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने कहा कि वे राजनीतिक संबंध नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध बनाता हूं। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने का भी आव्हान किया। विधायक श्री यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर, हीरा सेतराम बघेल, रवि निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, संतोष पटेल, करण दीवान, गणेश शर्मा, रूपेश गोयल, शमीम खान, फिरोज मेमन, देवेश साहू, शहजान पाशा, देवेश साहू, दुर्गा सागर, संतोष जैन, विष्णु महानंद, चमन कौशिक, राजेश सोनी, गणेश चौहान, हरप्रीत छाबड़ा, रामेश्वर चक्रधारी, बसंता ठाकुर, प्रीतम साहू, विजय बंजारे, परमानंद साहू, सविता निषाद, कामिनी चंद्राकर, मनोहर ठाकुर, सेतराम बघेल, कुमार ढीढी, जयंती लाल चंद्राकर, निरंकार चंद्राकर, दिनेश मोंगरे, लीलाराम साहू, दामेश्वर विश्वकर्मा, पारस सांखला, आशा राम मोंगरे, किशोर सोनवानी, कबीर साहू, कल्याण सिंह बरिहा, नवनीत सलूजा, फुलसिंह ध्रुव, पंकज हरपाल, हरिशंकर यादव, सालिक चक्रधारी, हेमलाल दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news