महासमुन्द

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं-चुन्नीलाल
17-Mar-2024 2:42 PM
कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं-चुन्नीलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 मार्च।
स्थानीय भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित मंचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र में माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ हुई।

महासमुंद विधानसभा स्तरीय इस बैठक में मार्गदर्शन के लिए उपस्थित सांसद चुन्नीलाल साहू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी पर अगाध विश्वास रखने वाली जनता जनार्दन के जनसमर्थन से हमने प्रदेश की घोटालेबाज भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर सुशासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने में सफलता हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज हम फिर से लोकसभा के चुनावी समर में है और पिछले 10 सालों में विकसित भारत राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत प्रधानमंत्री मोदी जी की तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का सौभाग्य हम सबको मिलने जा रहा है। 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में दो कार्यकाल में भय, भ्रष्टाचार मुक्त, सशक्त विकसित भारत निर्माण में अपना ऐतहासिक योगदान दिया है। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ विकास और सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा की सरकार ने अंत्योदय का स्वप्न साकार किया है। वर्तमान में भाजपा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने बहुत अल्प समय में ही अपने प्रमुख वायदों को पूरा करके सिद्ध किया है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। 

लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल है ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने छग विधानसभा के चुनावों में भाजपा की बनाने पर अपनी गारंटी पर गांव, गरीब, मजदूर, किसानों के उन्नति, प्रगति और समृद्धशाली जीवन की कामना करते हुए जो वायदे किये थे वो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही 3 महीने में ही प्राथमिकता से पूरा होते हमने देखा है। बैठक में पूनम चंद्राकर, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रफुल विश्वकर्मा, राकेश चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर ने आगामी 23 मार्च को मिनी स्टेडियम में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी।बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर एवं आभार व्यक्त शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने किया। बैठक में इंद्रजीत सिंह गोल्डी,सह संयोजक संदीप दीवान, भाजपा पदाधिकारी पवन वर्मा, प्रलय थिटे, मोती साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मीना वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, पप्पू पटेल, धरम पटेल, ललिता अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन, सन्तोष चंद्राकर, शशिकांत साहू, गोलू चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news