महासमुन्द

भाजपा शहर मण्डल के शक्तिकेन्द्र में बैठक
22-Mar-2024 2:08 PM
भाजपा शहर मण्डल के शक्तिकेन्द्र में बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22मार्च। भाजपा शहर मण्डल महासमुंद के इमलीभांठा शक्तिकेन्द्र में बूथों की बैठक हुई। प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बूथों की ये बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

बैठक के विषय की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि हम सभी लोकसभा के चुनावी समर में है और इसी की तैयारियों को लेकर 23 मार्च को मिनी स्टेडियम में सुबह 11 बजे से महासमुंद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का वृहद सम्मेलन आयोजित है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन सबको प्राप्त होगा।

 कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के 2 कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां भारती के सच्चे सपूत के रूप में देश की आर्थिक उन्नति, प्रगति और विकसित राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया है। गांव, गरीब, मजदूर किसान सहित सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किया है।

 कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्षद देवीचन्द राठी ने कहा कि इमलीभांठा शक्तिकेन्द्र के सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से हर चुनावों में भाजपा के पक्ष में बहुमत दिलाते आये हैं।

शक्तिकेंद्र प्रभारी सुजाता विश्वनाथन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महज 100 दिन के कार्यकाल में विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों और महिलाओं के हित में लिये गए ऐतहासिक वायदों को पूरा किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news