दुर्ग

आपसी विवाद में हत्या, 2 गिरफ्तार
22-Mar-2024 3:38 PM
आपसी विवाद में हत्या, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मार्च।
आपसी विवाद के बाद शराब के नशे में युवक की हत्या कर देने वाले दो दिन पुराने मामले को सुलझाने में पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन ने पत्रवार्ता में बताया कि 18 मार्च की सुबह मनीष पेट्रोल पंप के पीछे पोटिया क्षेत्र में तोप चंद धृतलहरे 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 54 कुंदरा पारा पोटिया बस्ती का शव मिला था। 17 मार्च की दोपहर को तोप चंद अपने  पांच दोस्तों विष्णु साहू, राजू मारकंडे, अनिल कुमार ठाकुर, अनिल नौरंगे, वीरू सतनामी के साथ शराब पार्टी बनाने मनीष पेट्रोल पंप के पीछे गया हुआ था। पार्टी मनाने के बाद देर शाम को तीन दोस्त वहां से चले गए थे। घटनास्थल पर तोप चंद धृतलहरे एवं उसके साथी अनिल नौरंगे व वीरू सतनामी ही थे। आरोपी अनिल एवं वीरू सतनामी का तोप चंद के साथ लगभग चार माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शराब की पार्टी करने के बाद नशे में पुरानी बात को लेकर आपसी  विवाद करने लगे। इसी दौरान गुस्साए आरोपी अनिल एवं वीरू सतनामी ने तोप चंद  के साथ मारपीट करने के बाद पत्थर से वार कर दिया। इससे तोप चंद को सिर एवं शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटे आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। सुबह तोपचंद के शव को देख लोगों ने इसकी जानकारी पदमनाभपुर थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए रवाना किया था।

मौके पर पुलिस को 4 शराब की बोतल,6 डिस्पोजल ग्लास एवं आरोपी अनिल का मोबाइल पड़ा हुआ मिला था। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद सामद्रा के नेतृत्व में टीम ने संदेह के आधार पर पुलिस ने चार संदेहियों को पूछताछ में लिया था।इसमें दो आरोपियों ने अपना अपराध कुबूल किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news