दुर्ग

किसान बईठका में उठा ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से फसल क्षति का मुद्दा
22-Mar-2024 4:09 PM
किसान बईठका में उठा ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से फसल क्षति का मुद्दा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा अहेरी में किसान बईठका का आयोजन किया गया इसमें ओलावृष्टि, आंधी एवं बेमौसम बारिश से फसलों को हुई क्षति का मुद्दा प्रमुखता से उठा बैठक में मौजूद किसानो ने फसल क्षति के लिए  बीमा लाभ व राहत की मांग की इसके अलावा खेती किसानी से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें शामिल किसानों ने आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और वर्षा के कारण चना गेहूं सहित उद्यानिकी फसलों को भारी क्षति हुई है  क्षति का आंकलन के लिए शीघ्र सर्वे पूरा किया जाय इससे प्रभावित किसानों का बीमा लाभ प्रदान करने के साथ ही आरबीसी 6-4 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति राशि देकर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।

किसान बईठका में किसान न्याय योजना की अंतिम किश्त की राशि नहीं देने एवं पूर्व में सभी किसानों को मिलने वाली 9 हजार रुपए प्रति एकड़ की आदान राशि बंद करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार की आलोचना की गई साथ ही सरकार को धान न बेचने वाले अन्य सभी किसानों को भी प्रति एकड़ 19257/- राशि देने की मांग किया गया। किसान बईठका में खेती किसानी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

किसान बईठका में अनिरुद्ध वर्मा,उमेदी पटेल, मनोज कुमार वर्मा, गोपीराम ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, संत कुमार टिकरहा, राजेन्द्र मढ़रिया, कुंजलाल वर्मा, श्यामलाल ठाकुर, ज्ञानेश्वर यादव, ठाकुर राम साहू, वरूण साहू, तुकाराम साहू, अर्जुन साहू, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के कांतिलाल देशमुख, मेघराज मढरिया, उत्तम चंद्राकर और राजकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news