महासमुन्द

इस बार भी 25 मार्च से शहरवासियों को 3 टाइम पानी मिलेगा
23-Mar-2024 2:00 PM
इस बार भी 25 मार्च से शहरवासियों को  3 टाइम पानी मिलेगा

महासमुंद,23 मार्च। गर्मी में इस बार भी 25 मार्च से शहर वासियों को 3 टाइम पानी मिलेगा। इसकी शुरुआत होली त्योहार से होगी। पीआईसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यानी सुबह शाम के अलावा दोपहर में भी नलों से पानी आएगा। शहरवासियों की सुविधाओं के लिए गत 3 सालों से होली त्योहार पर 3 टाइम पानी दिया जाता है। इस बार भी इस परंपरा को कायम रखने पालिका का प्रयास है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार 110 लाख लीटर तक खपत बढने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के 30 वार्डों में महानदी जल आवर्धन योजना के तहत सात पानी टंकियां हैं। जिसमें से चार टंकी जिनकी कुल जल भराव क्षमता 26 लाख लीटर के अलावा तीन और टंकियां हैं, जिसकी क्षमता साढ़े 13 लाख लीटर है।

अत: इस वर्ष भी शहर के नल कनेक्शनधारियों को ग्रीष्म काल के दौरान तीन समय पानी दिया जाएगा। शहर में कुल 8114 नल कनेक्शनधारी हैं।

इनमें घरेलू कनेक्शन 5348 और भागीरथी नल जल के 2766 नल कनेक्शन हैं। इन नल कनेक्शनों पर शहर की आधी आबादी निर्भर है। शहर के 30 वार्डों में 14 हजार से अधिक मकान हैं जहां करीब 90 हजार आबादी निवासरत हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news