राजनांदगांव

कल जलेगी होली, 25 को रंगोत्सव, बाजार में बढ़ी हलचल
23-Mar-2024 2:44 PM
कल जलेगी होली, 25 को रंगोत्सव, बाजार में बढ़ी हलचल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 22 मार्च। 
रंगोत्सव का पर्व होली के पूर्व कल रविवार को जिलेभर में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। चौक-चौराहों में जहां होली जलाने की परंपरा कल नजर आएगी, वहीं दूसरे दिन सोमवार को रंगों की बरसात के साथ लोग रंग-गुलाल उड़ाएंगे। 

होली पर्व को लेकर लोगों का उत्साह पूरे चरम पर है। बाजार में नगाड़ों और रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं होलिका दहन और पिचकारी खरीदने के लिए बच्चे व युवा तैयारियों में जुटे हुए हैं। परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद कल रविवार  को होलिका दहन होगा।

मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश का उद्देश्य लेकर होलिका दहन किया जाता है। लोग विधि-विधान से होलिका दहन में शामिल होते हैं। शहर के बड़े चौक-चौराहों में होली जलाने के लिए लकडिय़ां इक_ा की गई। बसंत पंचमी की शुरूआत होते ही लकडिय़ों को इक_ा किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ अरसों से लकडिय़ों की किल्लत के कारण सीमित रूप से होलिका दहन होता है। रंग-गुलाल की दुकानें सजने और फाग स्पर्धाओं के नगाड़ो की थाप से चौतरफा होली का उत्साह दिखाई देने लगा है। 

 रविवार को  होलिका दहन के पश्चात 25 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा। मस्ती भरे इस त्यौहार का असर धीरे-धीरे नजर आने लगा है। बाजार में जहां अलग-अलग पिचकारी सज गए हैं। वहीं परपंरागत रूप से रंग का कारोबार करने वाले बाहरी राज्यों के दुुकानदार भी शहर में पहुंच गए हैं।

फाग स्पर्धाओं से दिखने लगा होली का उत्साह
बताया जा रहा है कि होली पर्व की धूम को लेकर युवाओं ने विशेष तैयारी की है। शहर के व्यापारिक मार्गों में होली पर्व मनाने सामानों की खरीदी-बिक्री जोर से चल रही है। हालांकि इस बार नगाड़ो के कारोबार में मंदी का साफ असर दिख रहा है। इसके बाद भी अंचल से आए कारोबारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फाग स्पर्धाओं का आयोजन से फाग मंडलियों और लोगों में होली पर्व की खुमारी धीरे-धीरे चढऩे लगी है। साथ ही होली पर्व के गीत भी लोगों में जोश भरने का काम कर रही है। 

होली पर्व के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लोग तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि रंग का कारोबार भी बढऩे लगा है। लोग पसंदीदा रंग की खरीदी करने लगे हैं। इस बीच शहर के दुकानों में पिचकारियों को देखकर बच्चे ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। बाजार में अलग-अलग वेरायटी के पिचकारी समेत अन्य खिलौनेनुमा पिचकारी नौनिहालों को भा रही है। होली पर्व के मद्देनजर  अभी से लोग खरीदी भी कर हैं। रंगों के त्यौहार को मनाने के लिए हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर जुट गया है।

बाजार में अलग-अलग रंग के कारोबारी व्यवसाय कर रहे हैं। शहर के बड़े चौराहों में जहां बाहरी राज्यों के कारोबारी पहुंच चुके हैं। रंगों की बौछार के लिए बच्चों को विशेष पिचकारियां परिजन खरीदकर दे रहे हैं। परंपरागत शक्कर निर्मित मिठाई की माला भी बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में होली के सामानों की खरीदी-बिक्री जोरों पर है। शहर के व्यापारिक मार्गों में भीड़ का आलम खरीदी-बिक्री के लिए बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का मजमा बाजार में दिखाई दे रहा है। रंग और गुलाल के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के रंगों की खरीदी कर रहे हैं।

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी निगाह
होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि आगामी दिनों लोकसभा चुनाव के चलते जिले में धारा 144 लागू है।  वहीं पर्व के चलते शहर के हर चौक और मुहल्लों में पुलिस जवान गश्त करेंगे। साथ ही पुलिस त्यौहार के दौरान सर्तक रहेगी। कहीं भी उपद्रव मचाने की खबर के बाद जवानों की टीम वहां पहुंच जाएगी। साथ ही बेवजह लोगों का मजा किरकरा करने पर पुलिस दंडित कार्रवाई करेगी। शहर में पिछले कुछ सालों से पुलिस की जबर्दस्त मोर्चाबंदी से अप्रिय स्थिति नहीं रही। इस बार भी पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पैनी निगाह रखेगी।

खंभों व तारों के नीचे होली न जलाने अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड, पौधों की कटाई नहीं करने अपील की। उन्होंने नागरिकों से होलिका दहन पक्की डामरीकृत सडक़ों तथा विद्युत खंभो एवं तारों के नीचे नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर होलिका दहन से सडक़ें खराब होंगी और राशि का अपव्यय होगा, इसलिए खुली जगह में होली का दहन किया जाए। 

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को होली के दिन जहरीले रासायनिक रंगों से बचने व सायनिक रंग के स्थान पर हर्बल कलर का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने होली त्यौहार के दौरान जल का अपव्यय कम से कम करने की भी अपील की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news