राजनांदगांव

महंगाई, बेरोजगारी, अन्यायकारी भाजपा के खिलाफ जनता एकजुट -अटल श्रीवास्तव
28-Mar-2024 2:25 PM
महंगाई, बेरोजगारी, अन्यायकारी भाजपा के खिलाफ  जनता एकजुट -अटल श्रीवास्तव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च।
लोकसभा चुनाव में कवर्धा जिले की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य की प्रतीक बनी केंद्र के भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा की टीम साथ जनता को लामबंद करने में जुटे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में कोटा के विधायक व पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष, कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीलाल साहू के साथ लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी प्रदान करने रेंगाखार, बोडला, लोहारा, कवर्धा, ब्लॉक की बैठक लिए। जिससे अच्छा माहौल कांग्रेस पक्ष में बनता नजर रहा है। 

ब्लॉक स्तरीय बैठकों को संबोधित करते अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 10 वर्ष से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी की मार के साथ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर अन्याय की सरकार के रूप में चर्चित है। जिसके कारण ही देश की 80 करोड़ जनता को गरीबों की दंश में झेलते हुए मुफ्त अनाज देने की नौटंकी कर रहे हैं। देश के युवा बेरोजगारी की मार से परेशान है और तो और गरीब परिवार को उज्जवला गैस के नाम पर जो धोखा उनके साथ किया गया है। जिससे जनता आर्थिक मार सहन करने मजबूर है। 

छत्तीसगढ़ में 5 वर्षीय भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जो जनहितकारी कार्य किए। जिसके कारण ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राजनांदगांव लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसी स्थिति में कवर्धा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता भूपेश बघेल के पक्ष में हो रहे हैं, क्योंकि जिस प्रकार से कवर्धा जिले में आपराधिक गतिविधियां चरम पर है और भाजपा सरकार हाथ पैर-हाथ भर बैठी है, जिसे भी जनता के मन में आक्रोश है। जिसका असर चुनाव में दिखेगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद नायक, अभयनारायण राय, ब्लॉक अध्यक्षगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news