महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। महासमुंद कांग्रेस भवन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने की। लोकसभा क्षेत्र के मध्य में स्थित होने के कारण महासमुंद कांग्रेस भवन का चयन केंद्रीय कार्यालय के रूप में किया गया है ताकि सरायपाली से लेकर बिंद्रानवागढ़ एवं कुरूद तक लोकसभा चुनाव का संचालन आसानी से किया जा सके।
कार्यकर्ताओं ने ताम्रध्वज साहू को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटों से महासमुंद लोकसभा का चुनाव जीत कर राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, प्रमोद चंद्राकर जिलाध्यक्ष वनोपज, दाऊ लाल चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, सती साहू, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, हरबंस सिंह ढिल्लो पूर्व नपा उपाध्यक्ष, सोमेश दवे समेत सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।