महासमुन्द

देव संस्कृति उमावि में होली मिलन
28-Mar-2024 4:10 PM
देव संस्कृति उमावि  में होली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च।
देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की। सभी ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाया। 

कुबेर प्रकाश गिरी ने कहा कि होली से हमें एकता की सीख मिलती है। होली के दिन सभी लोग रंगों में खेलते हैं। इस दिन अलग-अलग जाति, धर्म, वर्ग के लोग एक साथ उत्सव मनाते हैं। इसलिए यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक नंदकुमार साहू ने किया। 

कार्यक्रम दूषण लाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, लोकेश कुमार चंद्राकर,योगेंद्र देवांगन, दिनेश प्रताप ठाकुर, अजय कुमार टांडी, ऋषभ साहू, जितेंद्र चक्रधारी, चौलेंद्र सिंह भोई, अनीता पिल्लई, गरिमा साहू, बसंती यादव, चित्रलेखा साहू, किरण विश्वकर्मा, योगिता आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news