कोण्डागांव

कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
30-Mar-2024 10:36 PM
कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 30 मार्च। कोण्डागांव के एनसीसी मैदान में 30 मार्च की दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चुनावी सभा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां भाजपा के सुशासन से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा का दामन थामे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा समेत कई अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

ज्ञात हो कि जगदलपुर की महापौर सरीफा साहू लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन दाखिला के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में प्रवेश की है। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि कोण्डागांव में भी मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कई कांग्रेसी दिग्गज कांग्रेस से भाजपा में शामिल होंगे।

ऐसा 30 मार्च को हुआ भी, हालांकि मंच पर कांग्रेस के कोई दिग्गज भाजपा में शामिल नहीं हुए है, लेकिन दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी व आमजन भाजपा का केसरिया गमछा पहनकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भाजपा के सुशासन व कल्याणकारी नीति का प्रभाव बताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news