राजनांदगांव

मोदी के नेतृत्व में देश के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है- नीलू
04-Apr-2024 2:09 PM
मोदी के नेतृत्व में देश के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है- नीलू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 अप्रैल। भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे का चुनाव अभियान पार्टी की रणनीति के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। पहले चरण में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुए। मंडलों की बैठकें व कोर ग्रुप तथा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होने के पश्चात अब भाजपा नेता शक्ति केंद्र की ओर रूख कर रहे हैं तथा शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों के लिए कार्य योजना बनाकर बैठकंे प्रारंभ कर चुके हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा चुनाव सह-संयोजक नीलू शर्मा ने डोंगरगढ़ व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तिलई, भंडारपुर, बलदेवपुर, उदयपुर व पिपरिया शक्ति केंद्रों की बैठकों में शिरकत करते कहा कि भाजपा मासबेस पार्टी नहीं, बल्कि कैडर बेस पार्टी हैं, हम कार्यकर्ता पर आधारित दल हैं, हमारा कोई भी सामान्य सा कार्यकर्ता अपनी योग्यता, मेहनत व समर्पण के बल पर देश व पार्टी के शीर्ष पदों पर पहुंच सकता। प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर बैठे दर्जनों ऐसे नेता हैं, जो सामान्य परिवार से निकलकर आज देश, प्रदेश व पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा की यही खासियत उसे देश के अन्य राजनीतिक दलों से अलग रखती है। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के प्रति हमारी आस्था, पार्टी नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य करना हमारे कार्यकर्ताओं की विशेषता हैं। पार्टी का जो भी निर्णय हम कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता हैं, उसे पूरा करने हम सब तन, मन, धन से जुट जाते हैं, भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर पार्टी के लिए काम करता हैं, हम किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े लोग नहीं हैं, हम पार्टी के विचारों, सिद्धांतों को अंगीकार करने भाजपा के सदस्य बने हैं और इस बात का हमे गर्व भी हैं।

श्री शर्मा ने शक्ति केंद्रों की बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। इस दौरान कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, टीके चंदेल, राजेश श्यामकर, जागेश्वर साहू, नरोत्तम सिन्हा, खुमन देशलहेरा, महेश यादव, परदेशी सोनबोईर, ललित चोपड़ा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news