कोण्डागांव

चरणदास महंत के बयान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस भवन घेरा
04-Apr-2024 10:53 PM
चरणदास महंत के बयान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस भवन घेरा

कोंडागांव, 4 अप्रैल। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा  कार्यकर्ताओं के द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के विवादित बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस भवन का घेराव किया गया। इस दौरान जिला भाजपा भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे, एवं कांग्रेस भवन का घेराव किया गया।

 इस बारे में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि चरण दास महंत ने पीएम नरेंद्र मोदी को डंडा मारने की बात कही है, देश के 140 करोड़ जनता भी मोदी का परिवार है,क्या चरण दास महंत सभी को डंडा से मारेंगे। जिसके चलते भाजपा के द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस भवन का घेराव किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news