कोण्डागांव

भक्त माता कर्मा की जयंती मनी
05-Apr-2024 9:35 PM
भक्त माता कर्मा की जयंती मनी

आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते नहीं निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 अप्रैल। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए साहू समाज ने शांतिपूर्ण माहौल में माता कर्मा की जयंती मनाई। आदर्श  चुनाव आचार संहिता के चलते शोभायात्रा नहीं निकली ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के निर्देशानुसार साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1008वीं जयंती को पापमोचनी एकादशी पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी गांव, परिक्षेत्र एवं जिला स्तर पर एक ही समय में प्रात: 11 बजे भक्त माता कर्मा की महा आरती के साथ शुभारंभ करने का निर्देश प्राप्त हुआ। इसी तारतम्य में जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में पूरे कोंडागांव जिले के सभी ग्रामीण ,परिक्षेत्र एवं जिला मुख्यालय में मनाया गया।

इसी कड़ी में कोंडागांव नगर अध्यक्ष  प्रदीप साहू के कुशल नेतृत्व में भक्त माता कर्मा मंदिर परिसर में भक्त माता कर्मा की  सामूहिक महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाआरती के पश्चात भक्त माता कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाकर उपस्थित जन समुदाय को महाप्रसाद जी का वितरण किया गया । तत्पश्चात  माताएं एवं बहनों द्वारा नहरपारा महिला मंडली द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया।  स्वजातीय  बंधु एवं भगिनियों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला महामंत्री बसंत साहू ,महिला उपाध्यक्ष स्वाति साहू, जिला सचिव विजय साहू,  अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक अशोक साहू ,संभागीय प्रवक्ता एवम् जिला मीडिया प्रभारी पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू ,तहसील उपाध्यक्ष उमेश साहू, भूतपूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती ,महान देहादानी शिवचरण साहू , संगीता साहू, सत्यभामा साहू ,मदन कुमार सोनेवरा एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने माता कर्मा के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र विकास में सहभागी बनने  हेतु समाज के लोगों को प्रेरित किया। संध्या 6 बजे सभी स्वजातीय अपने अपने घरों पर 5-5 जलाकर दीपक दीपोत्सव मनाने हेतु प्रेरित किया।

पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले डी एन साहू द्वारा निर्मित तथा यूके साहू द्वारा   निर्देशित फिल्म 5 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमा घरों में तैलीय  वंशीय भक्त माता कर्मा की जीवनी पर आधारित  ‘मेरी मां कर्मा ’फिल्म रिलीज होंगे जिसे सभी स्वजातीय  को देखने एवं माता कर्मा के बताए गए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपने कार्य क्षेत्र के अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों जैसे भूतपूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती साहू, भूतपूर्व सैनिक उमेश साहू ,महान देह दानी शिवचरण साहू ,राज्यपाल पुरस्कार शिक्षक पवन कुमार साहू, समाजसेवी महेंद्र साहू ,नगर पालिका एंबेसडर बसंत साहू जैसे लोगों के कार्य समाज को गौरन्वित  करता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news