कोण्डागांव

नपा नहीं कर रहा आदर्श आचार संहिता का पालन
07-Apr-2024 10:41 PM
नपा नहीं कर रहा आदर्श आचार संहिता का पालन

शिलालेख में नजर आ रहा है जनप्रतिनिधियों समेत राजनीतिक पार्टियों के नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 अप्रैल। नगर पालिका कोण्डागांव के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल, कोण्डागांव नगर के नारंगी नदी घाट का निर्माण और लोकार्पण से संबंधित शिलालेख मुक्तिधाम घाट पर लगाया गया। जिसे आदर्श आचार संहिता के दौरान ढंका नहीं गया है।

इस बारे में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि, बारिश के कारण शिलालेख पर लगाया गया कवर उड़ गया है। सूचना मिलते ही पुन: ढंका जा रहा हैं।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के चलते कोण्डागांव जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू है। आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शासकीय संपत्ति में राजनीतिक पार्टियों के चिन्ह, झंडे, लोकार्पण व भूमि पूजन के शिलालेखों को हटाया या ढंका जाता है। लेकिन कोण्डागांव के नारंगी नदी मुक्तिधाम में लगाया गया शिलालेख को नगर पालिका कवर करना शायद भूल गई। इस शिलालेख पर प्रतिदिन मुक्तिधाम पहुंचने वाले लोगों का नजर पड़ रहा है।

इस बारे में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे का कहना है कि, नगर के सभी शिलालेखों को कवर किया गया है। बारिश के कारण शिलालेख पर लगाया गया कागज का कवर उड़ गया है। फिलहाल सूचना पर शिलालेख पर दोबारा कवर लगाए जा रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news