रायगढ़
वृद्ध महिला ने लगाई फांसी
08-Apr-2024 4:07 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 अप्रैल। शनिवार को 55 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी त्रिवेणी बाई सिदार सरायपाली में रहती थी। शनिवार की रात घर के अन्य सदस्य खाना खाकर सो गए।
सुबह देखा तो वृद्ध ने घर के बरामदे में फंदे पर झुलती नजर आई। परिजनों के सूचना के बाद कोतरारोड पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार किन कारणों से वृद्ध महिला ने फांसी लगाई है जानकारी नहीं है।