दुर्ग

आमचुनाव के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस की बैठक
08-Apr-2024 4:17 PM
आमचुनाव के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 अप्रैल। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जिताने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी तारतम्य में रविवार को वार्ड 30 तमेरपारा वार्ड एवं वार्ड 31 आपापुरा वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं वार्ड 30 के पार्षद भोला महोबिया उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी के घोषणा पत्र की सराहना कर रहा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र आम जनमानस के उत्थान के लिए बनाया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त है। किसान के साथ हुए अन्याय को देश के किसान भूल नहीं सकते, इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से भाजपा ने जो चंदा लिया है वह देश की जनता के सामने है। इसका जवाब देश की जनता भाजपा को देगी। बैठक को जिला अध्यक्ष गया पटेल, पार्षद भोला महोबिया, दीपक तंबोली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन मीना मानिकपुरी ने किया।

बैठक में संदीप वोरा, संजू धनकर, अनूप पाटिल, राहुल शर्मा, सरिता ताम्रकार, बृजमोहन तिवारी, सौरभ ताम्रकार, रवि कोसरिया, चंद्रशेखर पारख, रीता गुप्ता, अनीता कश्यप, ममता गुप्ता, अली असगर, लक्ष्मी सेन, प्रीति साहू, खिलेश्वरी रानी देवांगन, आनंद कपूर ताम्रकार, अशोक मेहरा, मनीष सोनवानी, नरेंद्र सोनकर, आरामदास निराले, गोपाल बघेल, गजेंद्र कोरिया सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news