दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अप्रैल। नवरात्रि के प्रथम दिन मां चंडी का आशीर्वाद लेकर विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग शहर के कार्यकर्ताओं संग वार्डों में पहुंचेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजय बनाने नागरिकों से अपील करेंगे। दुर्ग विधानसभा भाजपा के चारों मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में सभी मतदाताओं तक पहुंचने चुनावी रणनीति बनाई गई।
नवरात्रि के प्रथम दिन से वार्ड 3, 4 व 5 में सुबह 9 बजे से दौरे की शुरुआत चंडी मंदिर में माता के आशीर्वाद लेकर की जाएगी। दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों के विभिन्न वार्डों में विधायक गजेन्द्र यादव लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान करने एवं तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने दौरा कार्यक्रम बनाया गया।
बैठक में राजेन्द्र पाध्ये विधानसभा संयोजक, विनायक नातू जिला उपाध्यक्ष, संतोष सोनी, अजय तिवारी, शिवेन्द्र परिहार, मदन बढ़ई, शिवेन्द्र परिहार, सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, भन्नू, श्याम शर्मा, पोषण साहू, मनमोहन शर्मा, राकेश यादव, आसिफ अली, रीता मेश्राम, देवनारायण चंद्राकर, नरेश तेजवानी, गुलाब वर्मा, हेमंत देवांगन, अल्का बाघमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, साजन जोसफ, अशोक राठी, बंटी चौहान, उमेश यादव, उदय शंकर त्रिपाठी, अतुल पहाड़, योगेश यादव उपस्थित थे।