दुर्ग

एक भी उपार्जन केन्द्र में नहीं हुआ धान का शार्टेज
10-Apr-2024 2:35 PM
एक भी उपार्जन केन्द्र में नहीं हुआ धान का शार्टेज

58 लाख 73 हजार क्विंटल धान की हुई थी खरीदी

दुर्ग, 10 अप्रैल। जिले खरीफ वर्ष 2023-24 में 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 58 लाख 73 हजार 690 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। किसानों से उपार्जित उक्त धान का शतप्रतिशत उठाव मिलर्स द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस बार जिले के एक भी उपार्जन केन्द्र में धान का शार्टेज नहीं पाया गया। 

पिछले साल की कुल खरीदी की तुलना में इस बार 15 लाख क्विंटल अधिक धान उपार्जित होने के बावजूद समय पर संपूर्ण उपार्जित धान का उठाव पूरा कर लिया गया। जिले में इस साल 110762 किसानों के 121581 हेक्टेयर का पंजीयन किया गया था। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानो से कुल 52 लाख 14 हजार 630 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान था, मगर धान बेचने वाले 105778 किसानों ने 113195 हेक्टेयर क्षेत्र के कुल 58 लाख 73 हजार 690 क्विंटल धान विक्रय किया। इस प्रकार कुल पंजीकृत किसानो के 96 प्रतिशत ने धान विक्रय किया। वहीं इन किसानों से कुल पंजीकृत रकबा के 93 प्रतिशत रकबे का धान खरीदी की गई।

पंजीकृत मिलर्स दुर्ग के अलावा अन्य जिलों से भी अब तक 28 लाख 77 हजार 910 क्विंटल धान का उठाव कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 77200 क्विंटल धान कवर्धा जिले के उपार्जन केन्द्रों से उठाया गया है। इसी प्रकार खैरागढ़, छुईखदान, गंडई से 771440, राजनांदगांव 605200, मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी 502310, बेमेतरा 37322 एवं बालोद से 299880 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जिले पंजीकृत मिलों से 9337860 क्विंटल धान उठाव कर 6350290 क्विंटल चावल जमा का लक्ष्य इसके विरुद्ध अब तक 44 प्रतिशत कस्टम मिलिंग का चावल एफसीआई एवं नान में जमा हो चुका है। 

56 प्रतिशत चावल जमा होना बाकी है मिलर्स ने अब तक 8855610 क्विंटल धान का उठाव किया, जिसके अनुपात में उनसे 5621210 क्विंटल चावल जमा लिया जाना है, मगर अब तक 279743 क्विंटल चावल जमा हुआ है। अभी भी मिलर्स कुल धान उठाव के अनुपात में 282379 क्विंटल अनुपातिक चावल जमा करना शेष है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news