महासमुन्द

नववर्ष पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
10-Apr-2024 2:58 PM
नववर्ष पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

उड़ते हनुमान, महाकाल की बारात, अघोरियों की टोली रही आकर्षण का केंद्र

महासमुंद,10 अप्रैल। हिन्दू नववर्ष पर कल महासमुंद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उड़ता हुआ हनुमान, महाकाल  और अघोरियों की टीम थी। जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। 

नववर्ष आयोजन समिति ने पिछले एक माह से इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की थी। शोभायात्रा में झांकियों के अलावा छत्तीसगढ़ी परंपरा में राउत नाचा, पंथी नृत्य, राम मंडलियों के अलावा पारंपरिक बैंड में लोग झूमते-गाते चल रहे थे। 

इस शोभायात्रा के स्वागत के  लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान आदि की व्यवस्था की गई, बरोंडा चौक में प्रसादी वितरण किया गया। भवानी मंदिर नवापारा से शुरू हुई इस शोभायात्रा का समापन बरोंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में हुई। रामलला, राम दरबार, अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की झांकी लोगों को लुभा रही थी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चाक.चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस ने आवाजाही के लिए वाहनों के रूट डायवर्ड कर दिया था। करीब 3 किमी की इस शोभायात्रा में हजारों नगरवासियों ने उपस्थिति दर्ज की। नववर्ष के कारण कल शहर की गलियों में लोगों ने दीप जलाए थे। घरों के दरवाजों पर आंगन में रंगोली बनाई गई थी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news