रायपुर

12 मई को परशुराम जयंती मनाएगा ब्राह्मण फेडरेशन
11-Apr-2024 4:34 PM
12 मई को परशुराम जयंती मनाएगा  ब्राह्मण फेडरेशन

रायपुर, 11 अप्रैल। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. की आवश्यक बैठक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित केन्द्रीय कार्यालय में हुई। इसमें 12 मई, रविवार की संध्या अम्बा मंदिर सत्तीबाजार  में प्रस्तावित भगवान श्री परशुराम की 11सौ दीपों से महाआरती, भजन एवम् भोजन प्रसादी के विषय में चर्चा की गई। यह महाआरती साधु  संतों- की अगुवाई में की जायेगी। बैठक में अरविंद ओझा प्रांतीय अध्यक्ष, नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक, गुणनिधी मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव, रज्जन अग्निहोत्री प्रांतीय सलाहकार, सुनील ओझा प्रांतीय महामंत्री, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, अविनय दुबे युवा अध्यक्ष, प्रीति मिश्रा सांस्कृतिक सचिव, अर्चना तिवारी सचिव, अभिषेक त्रिपाठी सचिव, राघवेन्द्र पाठक कोषाध्यक्ष, सतीश शर्मा सचिव, रवि शर्मा उपाध्यक्ष, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि शीघ्र ही सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की विस्तृत बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रुपरेखा तय की जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news