राजनांदगांव

14 को गृहमंत्री शाह जनसभा को करेंगे संबोधित
12-Apr-2024 1:43 PM
14 को गृहमंत्री शाह जनसभा को करेंगे संबोधित

खैरागढ़ में सभा को लेकर तैयारियां जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल।
भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी दिलाने के अभियान में अब पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संसदीय क्षेत्र में निरंतर प्रवास हो रहा हैं। पार्टी प्रत्याशी पांडे स्वयं प्रतिदिन दो दर्जन से भी अधिक ग्रामों में जनसंपर्क कर रहे हैं। संसदीय क्षेत्र के संयोजक मधुसूदन यादव, सहसंयोजक नीलू शर्मा व दिनेश गांधी भी लगातार प्रवास कर मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। साथ ही एमडी ठाकुर भी प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके चुनाव अभियान को और अधिक धारदार और मारक बनाने पार्टी के राष्ट्रीय नेता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महती जनसभा आगामी 14 अप्रैल को खैरागढ़ में आयोजित की जा रही है। जिसकी तैयारी पार्टी द्वारा जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी के बड़े नेताओं संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, नीलू शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष रमेश पटेल, खैरागढ़ भाजपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल व गिरिराज सिंह की उपस्थिति में बड़ी बैठक संपन्न हुई। 

बैठक को संबोधित करते नीलू शर्मा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान पार्टी की रणनीति के तहत पूरी गति के साथ सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के सभी विंग महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पूरी गति से अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को प्राप्त करने दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह की सभा खैरागढ़ में होने जा रही है। यह सभा सफल हो, इसका लाभ क्षेत्र की जनता व पार्टी को मिले, अधिकाधिक लोग सभा में पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सभा के लिए समर्थन मांगे।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news